CONFIRM: इस ब्लॉकबस्टर रीमेक से होगी दो सुपरस्टार के बच्चों की #newEntry

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर आखिरकार करण जौहर की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। और उनका साथ देंगे शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर।

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर आए दिन खबरों में बनी रहती हैं और उनके बॉलीवुड डेब्यू की अफवाहों से गपशप गली गुलज़ार रहती है। और अब एक बार फिर उनके डेब्यू की खबरें ज़ोरों पर है। और उनका सुपरस्टार डेब्यू होने जा रहा है करण जौहर की अगली फिल्म से।

इससे पहले भी जान्हवी कपूर का नाम करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल से जोड़ा जा चुका है लेकिन उनके पास इससे भी बड़ा धमाकेदार प्रोजेक्ट है।

sairat remake cast and crew

दरअसल, अगर सूत्रों की मानें तो करण जौहर सैरात रीमेक में जुट गए हैं और इस फिल्म से डेब्यू करेंगे श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर।

वहीं फिल्म के डायरेक्शन की ज़िम्मेदारी करण जौहर ने हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया फेम शशांक खेतान को दे दी है। गौरतलब है कि शशांक ने हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया से अपना फिल्म डेब्यू किया।

सैरात 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली पहली मराठी फिल्म है और इसने लोगों का दिल जीता। वहीं इस फिल्म को जिसने भी देखा वो इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया था। अब देखना है कि धर्मा प्रोडक्शन्स की सैरात रीमेक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में क्या कमाल करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X