धमाकेदार रीमेक पहले हुई कैंसिल और अब वापस #PictureShuru....लेकिन एक ट्विस्ट
काफी समय से करण जौहर के मशहूर हॉलीवुड फिल्म फॉल्ट इन अवर स्टार्स रीमेक करने की खबरें हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट भी फाइनल मानी जा रही थी।
फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट को साथ में देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित थे। फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही थी।

लेकिन अब ये तय हो गया है कि करण जौहर इस फिल्म से नहीं जुड़े हैं। बल्कि खबरों की मानें तो फिल्म को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा बना रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी प्रोड्यूस कर रही है।
इतना ही नहीं मुकेश छाबड़ा की इस फिल्म की लीड स्टारकास्ट हैं सुशांत सिंह राजपूत। हालांकि फिल्म की हीरोइन अभी फाइनल नहीं की गई है।
इससे पहले, करण जौहर दो शानदार हॉलीवुड फिल्मों को रीमेक कर चुके हैं। स्टेपमॉम का रीमेक थी अर्जुन रामपाल, करीना कपूर और काजोल स्टारर वी आर फैमिली।
वहीं हाल ही में अक्षय कुमार - सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ब्रदर्स हॉलीवुड फिल्म वॉरियर्स का रीमेक है। बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जो हॉलीवुड फिल्मों का आधिकारिक रीमेक नहीं, बल्कि कॉपी हैं -


Click it and Unblock the Notifications
