#Shock: बॉलीवुड में एक और सालों का रिश्ता हो गया खत्म...इतनी सी बात पर!
बॉलीवुड में लड़ाइयों का दौर चल रहा है और शायद अच्छी दोस्ती टूटने का भी। लेकिन ये सब केवल फिल्मों के लिए। खासतौर से ऐ दिल है मुश्किल ने तो करण जौहर को काफी दुख पहुंचा दिया है।
अनुष्का शर्मा ने एक फिल्म में समझाया था, जिसके साथ प्यार करो, उससे ना व्यापार करो। बस ये बात सबको गांठ बांध कर ऱख लेनी चाहिए। क्योंकि वाकई एक फिल्म की वजह से बॉलीवुड में जितने रिश्ते टूट चुके हैं उसकी ज़रूरत ही नहीं।
अब अगर खबरों की मानें तो करण जौहर और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच ऐ दिल है मुश्किल के बाद से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और ये झगड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता के देहांत पर सबके सामने आ गया। क्योंकि ऐश्वर्या के सबसे अच्छे दोस्त, वहां पहुंचे ही नहीं।

ऐश्वर्या राय के पिता के निधन के बाद, कई तस्वीरें बाहर आईं, लेकिन इन तस्वीरों में करण जौहर कहीं नज़र नहीं आए। और इसका कारण है, करण जौहर की एक छोटी सी गलती जिसे ऐश्वर्या राय दिल पर लगा बैठीं।
दरअसल, ऐश्वर्या राय को करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से काफी उम्मीदें थीं। यहां तक कि उन्होंने रणबीर कपूर के साथ एक दम हॉट फोटोशूट तक कर डाला।
लेकिन जब फिल्म के प्रमोशन की बात आई तो उस दौरान अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म फिल्लौरी के शूट पर काफी व्यस्त हो चुकी थी और उन्होंने रणबीर - ऐश्वर्या के साथ कपिल शर्मा के शो पर फिल्म को प्रमोट कर दिया।
लेकिन ऐश्वर्या को करण जौहर से और भी उम्मीदें थीं पर करण जौहर ने वो उम्मीदें पूरी नहीं की। और ऐश्वर्या नाराज़ हो गईं कि उन्हें फिल्म से बिल्कुल अलग कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications