सलमान से डरते हैं करन

हुआ यूं कि हाल ही में अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के प्रमोशन के दौरान करन जौहर पूरी टीम के साथ रेडियो चैनल पहुंचे। शो के दौरान जब करन से पूछा गया कि बॉलीवुड में वो कौन सा एक्टर है जिसके सामने मुंह खोलते हुए करन को डर लगता है तो करन ने तपाक से सलमान खान का नाम ले लिया। करन ने कहा कि वो सलमान के सामने नर्वस हो जाते हैं और उन्हें बोलने में बहुत डर लगता है।
करन ने कहा "सलमान खान! जब वो मेरे शो लिफ्ट करा दे में आए थे तो मैं अपने ब्लैक सूट में बैठा था। वो बहुत सीरीयस शो था। उन्होंने कहा मैं यहां नहीं बैठूंगा। मुझे जमीन पर बैठना है और आप भी मेरे साथ बैठेंगे। मैं सलमान खान से बहुत डरता हूं। मुझे नहीं पता कि क्यों। वो मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं लेकिन इसके बावजूद मुझे उनसे डर लगता है। वो मेरी फैमिली से भी बहुत करीबी हैं। लेकिन उनके सामने आते ही मैं नर्वस हो जाता हूं।"
लेकिन एक बात समझ नहीं आई जो शख्स बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के इतना करीब है वो सलमान खान से क्यों डरता है? अब सलमान खान का इसपर क्या कहना है ये जानने को हम बेताब हैं।


Click it and Unblock the Notifications