..................... Karan Johar Acquires The Hindi Remake Rights Of this Blockbuster - Hindi Filmibeat

ALERT: साल 2016 की 'ब्ल़ॉकबस्टर' फिल्म.. करण जौहर बनाएंगे REMAKE!

अफवाहों की मानें तो, करण जौहर मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैरत की हिंदी रीमेक राइट्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं।

By Neeti

अफवाहों की मानें तो इस साल 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी सुपरहिट देने के बाद करण जौहर मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैरात की हिंदी रीमेक राइट्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं।

इसी साल रिलीज फिल्म सैरात को दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठाया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही.. सैरात एक ट्रैजिक रोमांटिक लव स्टोरी है और करण जौहर इसका रीमेक बनाना चाह रहे हैं। बता दें, यह सबसे ज्यादा कमाने वाली मराठी फिल्म बन चुकी है।

#Gossip: शाहरूख, सलमान, आमिर को लेकर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार!

karan johar

बहरहाल अब जबकि रीमेक बनने की बात शुरु हो चुकी है तो यह सवाल भी सबके मन में कौंध रहा है कि इस ब्लॉकबस्टर रीमेक का हीरो कौन होगा? अफवाहों की मानें तो इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा खान और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू हो सकती है।

इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले कई हिट फिल्में बन चुकी हैं। बाहुबली हो या ऐ दिल है मुश्किल करण जौहर अपनी फिल्मों का चयन काफी सोच समझकर करते हैं। लिहाजा, उम्मीद है कि दर्शकों के सामने एक और शानदार फिल्म आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X