..................... Karan Johar and Aamir Khan are collaborating on OSHO? - Hindi Filmibeat

एक बायोपिक और हो रहा था आमिर Vs सलमान Vs अक्षय, आ गया धमाकेदार फैसला

काफी समय से मुगल बायोपिक के लिए आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान - तीन नाम की चर्चा चल रही थी। लेकिन खींचातानी से आमिर ने अपना नाम खींचा और दूसरी तरफ चल दिए। एक पूरी नई बायोपिक की तरफ। खबर है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ आमिर खान ने ओशो बायोपिक के लिए हाथ मिला लिया है।

इस बायोपिक को डायरेक्ट करेंगे कपूर एंड सन्स फेम शकुन बत्रा। काफी पहले भी इस फिल्म की चर्चा तेज़ी से शुरू हुई थी और माना जा रहा था कि इस फिल्म में आमिर खान ओशो और आलिया भट्ट मां शीला आनंद का किरदार निभाएंगी। हालांकि इन खबरों की पुष्टि अभी किसी ने नहीं की है।

karan-johar-aamir-khan-are-collaborating-on-osho-biopic

दिलचस्प ये है कि आमिर खान ने फिल्मों से बिल्कुल सन्यास लिया था अपने आने वाले प्रोजेक्ट महाभारत के लिए। माना जा रहा था कि वो तीन या पांच पार्ट में महाभारत की प्लानिंग कर रहे हैं और इसे हर दो साल पर रिलीज़ करेंगे और इस मेगा प्रोजेक्ट की तैयारी के लिए उन्हें समय चाहिए था।
[एक और 100 करोड़ी फिल्म के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार - 5 सुपरस्टार्स एक साथ]

यही कारण था कि आमिर खान ने राकेश शर्मा बायोपिक छोड़ी थी जिसे बाद में शाहरूख खान को ऑफर किया गया था। लेकिन हाल की अफवाहों को माना जाए तो उस प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार शाहरूख को रिप्लेस कर सकते हैं।

देखिए धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X