..................... घर का मुर्गा दाल बराबर. Karan wishes to get married with ekta kapoor - Hindi Filmibeat

घर का मुर्गा दाल बराबर

By Staff


जिस उम्र में करण जौहर को शादी कर लेनी चाहिए थी, उस समय तो वे आजा़द पंछी बने घूमते रहे और अब जब उन्हें यह आभास हो रहा है कि उनकी शादी की उम्र निकली जा रही है तो उन्हें विवाह करने की हटपट मची हुई है. विवाह भी वे टीवी जगत की महारानी एकता कपूर से करना चाहते हैं. इसके लिए करण तर्क देते हैं कि एकता की उम्र भी 30 साल के आसपास हो चुकी है और वे 35 के साल के हैं. अब तक एकता को सभी नालायक प्रेमी ही मिले हैं और वह कुंआरी बैठी है. काफी समय हो गया है, न ही एकता की शादी हो रही है और न उनकी हो पा रही है तो क्यों न एकता और वे दोनो ही शादी कर लें. इससे सारी झंझट ही खत्म हो जायेगी.

करण ने कहा कि एकता के लिए उनके दिल में खास जगह है. वे एकता के बचपन के दोस्त रहे हैं. एकता बचपन में पत्रकार बनने के सपने देखती थी और वे हीरो बनना चाहते थे. लेकिन न एकता पत्रकार बन सकी और न वे हीरो बन पाये.

बालीवुड और टेलीवुड की कई हस्तियों का मानना है कि यदि करण एकता के साथ शादी करते हैं तो यह कोई बुरा आइडिया नहीं है. एकता जहां टीवी की दुनिया में सफल हैं, वहीं करण जौहर बालीवुड में निर्देशक के तौर पर धमाल मचाये हुए हैं. एकता जहां जंपिग जैक रह चुके जितेंद्र की बेटी हैं, वहीं करण भी निर्माता यश जौहर का बेटा है.

कुछ दिन पहले एकता ने भी एक साक्षात्कार में कहा कि थी कि वह भी शादी करना चाहती है लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के कारण उसे अपने लिए लडका ढूंढने में परेशानी हो रही है. इसका मतलब यह है कि एकता भी अपनी शादी के लिए गंभीर हो रखी है. अगर एकता करण की बात मानकर उससे शादी कर लेती है तो एकता को इससे भी बहुत फायदा होगा क्योंके एकता के कई सीरियल शादी के बाद करण निर्देशित कर सकते हैं और अन्य निर्देशकों को दिया जाने वाला पैसा एकता बचा लेगी. करन एकता से तो अपना पारिश्रमिक मांगेगे नहीं, आखिर घर का मुर्गा दाल बराबर, है न..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X