शाहरुख-सलमान के पुनर्मिलन को भुना पाएंगे करन!

हिंदी सिनेमा के करन अर्जुन यानी सलमान खान और शाहरुख खान तो वापस लौट आए हैं, लेकिन इस करन-अर्जुन की जोड़ी को थोड़े थोड़े इंटरवल वर देख रहे फैंस की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। फैंस चाहते हैं कि सलमान और शाहरुख खान को वो एक साथ कम से कम तीन घंटे की फिल्म में फिर से देखें। लेकिन अब ये कैसे होगा इसका जवाब तो किसी के पास नहीं।

Karan can bring Salman and Shahrukh together in movie

ये बात तो हर किसी को पता है कि अगर सलमान और शाहरुख दोबारा से किसी फिल्म में साथ आए तो वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिकॉर्ड बनाएगी। लेकिन शाहरुख और सलमान को आखिर वापस लाने का रिस्क कौन उठाएगा। बॉलीवुड के कई ऐसे निर्देशक हैं जो कि चाहते तो हैं कि सलमान खान और शाहरुख खान दोबारा से परदे पर आएं, लेकिन वो खुद ये रिस्क उठाने से भी कतराते हैं।

कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म गुंडे के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी अपनी ये इच्छा जताई थी कि शाहरुख व सलमान खान को दोबारा से परदे पर आना चाहिए। लेकिन जब उनसे हमने कहा कि वो क्यों नहीं कोशिश करते तो इसपर अली का कहना था कि ये बहुत मुश्किल है। पता नहीं वो कौन सा निर्देशक होगा जो कि इस नामुमकिन को मुमकिन कर पाएगा।

खैर इस वक्त अगर देखा जाए तो सिर्फ एक ही निर्देशक है जो कि शाहरुख व सलमान दोनों का करीबी दोस्त है और जो ये रिस्क उठा सकने में सक्षम है। वो कोई और नहीं बल्कि करन जौहर हैं। जिन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म कुछ कुछ होता है के लिए दोनों खानों को साथ लाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X