Oppss.. इस फिल्म को देखकर रो पड़ते हैं सलमान खान.. इमोशनल
[गपशप] सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि वो जब भी अपनी फिल्म 'करण अर्जुन' देखते हैं, उन्हें रोना आ जाता है। गौरतलब है कि राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म करण- अर्जुन 1995 में आई थी। फिल्म में सलमान- शाहरूख भाई बने थे। फिल्म की कहानी पुर्नजन्म पर आधारित थी।
सलमान खान ने कहा कि, मैं कुछ ही दिनों पहले करण- अर्जुन देख रहा था और मैं काफी इमोशनल हो गया.. खासकर उस सीन में जहां करण- अर्जुन मर रहे होंते हैं.. मेरी आंखों में आंसू आ गए। सलमान ने कहा कि, इस फिल्म में भाई- भाई और मां के साथ कनेक्शन काफी अच्छे से दिखाया गया था।
SPECIAL: जब साथ आए शाहरूख- सलमान.. किसकी उड़ाई खिल्ली!
बहरहाल, करण- अर्जुन शाहरूख, सलमान की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म के डॉयलोग काफी पॉपुलर हुए थे। आज भी जब दोनों खान साथ आते हैं तो लोगों को करण- अर्जुन की ही याद आती है।
खैर, यहां देखते हैं सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications












