ये क्या शाहरूख ने करण और आदित्य को लल्लू कह दिया?

शाहरुख अपनी इस फिल्म में कुछ नया करना चाहते थे और उसी बी उन्हें सुपरहीरो बेस्ड मुवी बनाने का विचार उनके मन में आया। इसके बाद वो कई निर्देशकों के पास इस प्रोजेक्ट को लेकर गए जिनमें आदित्य चोपड़ा और करण जौहर भी शामिल थे। लेकिन इन दोनों ने भी उनकी फिल्म में हाथ लगाने से मना कर दिया।
हम आपको बता दें कि शाहरूख ने आदित्य के साथ 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'रब ने बना दी जोड़ी' और करण के साथ 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माई नेम इज खान' जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख की यह ड्रीमफिल्म 'रॉ वन' दिवाली पर रिलीज होने जा रही है, जिसमें किंग खान के अलावा करीना कपूर और अर्जुन रामपाल ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म में शाहरूख ने सुपरहिरो की भुमिका निभाई है।
aditya chopra आदित्य चोपड़ा करण जौहर बॉलीवुड रॉ वन शाहरूख खान bollywood karan johar ra one shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications