कपूर होना ही काफी नहीं
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर चाहतें है कि उनका बेटा रनबीर कपूर अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में मुकाम हासिल करे न कि कपूर खानदान का इस्तेमाल करके। उनका कहना है कि उनके अभिनेता पुत्र रनबीर कपूर के लिए कपूर परिवार से होना की प्र्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर ही फिल्मी दुनिया में जगह बनानी होगी।
ऋषि ने कहा, "कपूर होना ही पर्याप्त नहीं है। रणबीर को एक अभिनेता के रूप में खुद को साबित करना होगा। राज कपूर का पुत्र होने के बावजूद मेरे लिए कुछ भी आसान नहीं रहा। विगत 40 वर्षो से मैं खुद को साबित कर रहा हूं।"
रणबीर की हालिया रिलीज फिल्म 'वेक अप सिड' को दर्शकों और आलोचकों की काफी सराहना मिल रही है। इस पर ऋषि ने कहा, "इस फिल्म को देखने के बाद कई लोगों ने फोन करके मुझे मुबारकबाद दी। मैं अब दर्शकों के फैसले की प्रतीक्षा कर रहा हूं।"
गौरतलब है कि 'वेक अप सिड' का निर्माण करन जौहर और निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications