शाहरुख खान ने छोटे परदे से निकलकर सिल्वर स्क्रीन पर जो जादू चलाया वो काबिलेतारीफ है। ऐसा ना ही शाहरुख से पहले कोई कर सका औऱ ना ही शाहरुख के बाद। लेकिन शाहरुख की देखादेखी कई टीवी आर्टिस्ट्स ने कोशिश जरुर की।
राजीव खंडेलवाल, सुशांत सिंह राजपूत, गुरमीत सिंह आदि कई ऐसे टीवी आर्टिस्ट्स हैं जिन्होंने टीवी पर एक हिट टीवी शो देने के बाद सिल्वर स्क्रीन की तरफ अपना रुख किया। हालांकि इनमें से अगर किसी सो सफलता मिली है तो वो हैं सुशांत सिंह राजपूत।
लेकिन अभी तक सुशांत भी सिल्वर स्क्रीन पर वो मकाम नहीं बना सके हैं जो कि शाहरुख ने बनाया था। अब कपिल शर्मा जो कि अपने हिट शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के जरिये लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं वो भी सिल्वर स्क्रीन पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। देखते हैं कपिल की ये उड़ान कितनी ऊंची होती है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने टीवी पर फौजी, सर्कस जैसे हिट शो दिये थे जिसके बाद सिल्वर स्क्रीन पर उन्होंने एंट्री की।
राजीव खंडेलवाल
कहीं तो होगा और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे हिट टीवी शो के जरिये लड़कियों के लिए छोटे परदे के शाहरुख बन चुके राजीव खंडेलवाल ने भी सिल्वर स्क्रीन की तरफ रुख किया। हालांकि राजीव को बड़े परदे पर उतनी पहचान नहीं मिली।
करन सिंह ग्रोवर
हाल ही में बिपाशा बासु के साथ अलोन फिल्म से अपने बॉलिवुड करियर की शुरुआत करने वाले करन सिहं ग्रोवर को भी कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी।
गुरमीत सिंह
खामोशियां फिल्म से बॉलिवुड में अपना डेब्यू करने वाले गुरमीत सिंह भी कुछ खास सफल नहीं रहे।
सुशांत सिंह राजपूत
शाहरुख खान के बाद अगर किसी टीवी एक्टर को कुछ खास सफलता मिली है तो वो हैं सुशांत सिंह राजपूत। सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी पर पवित्र रिश्ता नाम का हिट टीवी शो किया था। जिसके बाद सिल्वर स्क्रीन पर उनकी फिल्में ब्योमकेश बख्शी, शुद्ध देसी रोमांस आदि दर्शकों को पसंद आईं।
कपिल शर्मा
अपने हिट कॉमेडी शो पर लगभग हर एक टीवी एक्टर को बुला चुके कपिल शर्मा भी इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म किस किस को प्यार करुं से एंट्री कर रहे हैं। देखना है कि क्या कपिल शर्मा अपनी एंट्री से कुछ अलग या बेहतर कर पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications