2019 की बड़ी फिल्म पर मुसीबत, एक्टर के बाद अब डायरेक्टर ने छोड़ी फिल्म, Shocking
इन दिनों कंगना रनौत की आने वाली फिल्म मणिकर्णिका जबरदस्त सुर्खियों में हाल ही में फिल्म में अहम किरदार निभा रहे सोनू सूद ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी है। इसके बाद कंगना ने सोनू पर इल्जाम लगाते हुए कहा था कि वे एक महिला डायरेक्टर के अंडर काम नहीं करना चाहते थे। वहीं सोनू चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया कि उन्होंने महिला डायरेक्टर के लिए पहले भी काम किया है लेकिन कंगना के साथ काम करना मुश्किल हो गया था। उधर खबरें ये भी आ रही हैं कि अब फिल्म के डायरेक्टर ने भी मणिकर्णिका छोड़ दी है।
[इनसे खतरनाक विलेन और कोई नहीं, हमेशा बेस्ट, कास्टिंग काउच कॉन्ट्रोवर्सी ने मचाया बवाल]
अभी तक बताया जा रहा था कि डायरेक्टर कृष कुछ वक्त के लिए फिल्म नहीं करेंगे तब तक कंगना पैच वर्क का काम करेंगी लेकिन अब सामने आया है कि डारेक्टर भी फिल्म छोड़ चुके हैं। आज लेखक अपूर्व असरानी ने बिना कंगना का नाम लिए ट्विटर पर लिखा है कि 'फिल्म में कैमरे के पीछे भी खुद की अहमियत, उपस्थिति जताना, लोगों पर हावी होना और अपनी बात मनवाने जैसी हरकत करना उनके लिए हारा-कीरी यानी आत्महत्या करने जैसा है। वह खुद को गर्त में धकेल रही हैं।'

हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर ने कंगना का फेवर करते हुए कहा कि डायरेक्टर कृष के फिल्म छोड़ने के बाद कंगना रनौत से बेहतर इस फिल्म को और कोई संभाल नहीं सकता था। जाहिर है कंगना की इस फिल्म पर अब काफी उम्मीदें टिकी हैं। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है.. इसी दिन ऋतिक रोशन की सुपर 30 समेत और दो फिल्में रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि ऋतिक जैसे सुपरस्टार की फिल्म मणिकर्णिका को जबरदस्त टक्कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications