अंगूठा चूसती थीं कंगना रनावत

By Staff

बालीवुड में अपने बिंदास इमेज के लिए मशहूर हॉट बाला कंगना रानावत कभी बेहद दब्बू थीं और इसी कारण उन्हें अंगूठा चूसने की भी आदत लग गई थी. ऐसा वह अक्सर तब करती थीं जब उसके पिता उससे नाराज़ हो जाते थे या उसे डांटते थे. कंगना ने बताया कि उसकी इस आदत के कारण स्कूल में बच्चे उसके साथ खेलते भी नहीं थे. वह अकेले एक कोने में बैठी रहती थी. उसके पिता उसकी अंगूठा चूसने की आदत से नफरत करते थे और जब वह अंगूठा चूसती थी तो उसका अंगूठा मुंह से निकाल कर उसे चपत भी मारते थे.

कंगना की बालीवुड यात्रा आसान नहीं रही. उसे इस मुकाम तक पहुंचने में काफी परेशानियां उठानी पडी. उसे अन्य अभिनेत्रियों की तरह इसके लिए परिवार से सहयोग भी नहीं मिला. कंगना की बचपन मनली जैसे छोटे पहाडी शहर में बीता जहां सूरज डूबने से पहले उसे अपने घर पहुंचना होता था. कंगना ने कहा कि वह बचपन में बिल्कुल भी शरारती नहीं थी. उसने हंसते हुए कहा कि अगर उसके मम्मी और डैडी उसे पांच घंटे तक एक जगह बैठने को बोले तो वह बैठ सकती थी.

घर में सलवार कमीज

हालांकि वह शुरु में हर बात मानती थी लेकिन फिर धीरे-धीरे वह जिद्दी होने लगी. उसके पिता उसके तंग कपडों से नाराज हो जाते थे. कंगना ने कहा कि वह अब भी अगर घर जाती है तो अपने पिता के सामने सलवार कमीज ही पहनती है ताकि उसके पिता को कोई परेशानी नहीं हो.

कंगना ने कहा कि उसे अपना छोटा शहर मनाली मुंबई से कहीं ज्यादा अच्छा लगता है. वहां लोग वास्तविकता में जीते हैं. यहां की तरह वहां के लोग झूठी शान में नहीं रहते. मनाली में लोग जानवरों के साथ भी रहते हैं. वे जानवरों की साफ सफाई करते हैं, उन्हें भोजन करवाते हैं. मुंबई और मनाली की जिंदगी की कोई तुलना नहीं है. खैर जो भी हो लेकिन कंगना की बचपन की आदत छूट तो गई वर्ना बॉलिवुड में खासी मुश्किल हो जाती.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X