कंगना ने बिगाड़ा अपना चेहरा
भारतीय लड़कियां हीरोइनों की तरह खूबसूरत दिखने के लिए काफी कुछ करती है। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि ये हीरोइने भी खुद को तरोताजा बनाए रखने के लिए बहुत कुछ करती है कई बार प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती है। प्लास्टिक सर्जरी करवाकर कुछ हीरोइने खूबसूरत हो जाती है तो कुछ अपना चेहरा खराब कर लेती है।
जब अभिनेत्री कोयना मित्रा ने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई तो निर्माता उनके चेहरे से दूर भागने लगे क्योंकि उनके चेहरा भावहीन लगने लगा। लेकिन उनके अभिनय से दूसरी हीरोइनों से सबक नहीं लिया। कंगना रनाउत भी कुछ इसी तरह दिख रहीं है। सुना है कि उन्होने अपने होंठ की सर्जरी करवाई है।
हाल में उन्हें बांद्रा में खरीददारी करते हुए देखा गया। जब लोग उनका फोटो खींचने के लिए करीब गए तो देखकर दंग रह गए। उनके होंठ सूजे हुए थे और वे अजीब सी लग रही थी। सच कहें तो उन्हें देखकर हनुमान का स्त्री रूप लगा।
पता नहीं कंगना को ऐसा करवाने की क्या जरूरत थी जब वे वैसे ही अपने करियर में अच्छा काम पा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications