HOT News: कंगना रनौत को भी मिल गया सुपरस्टार KHAN का साथ.. शानदार!
[गपशप] यह खबर तो काफी समय से सुर्खियों में है कि निर्देशक आनंद एल राय ने अपने अगली फिल्म के लिए शाहरूख खान को फाइनल किया है। लेकिन ताजा खबर यह सामने आ रही है कि इस फिल्म में किंग खान के साथ काम करने के लिए कंगना रनौत भी काफी उत्सुक हैं।
याद दिला दें, आनंद एल राय की तनु वेड्स मनु और रिटर्न्स ने कंगना रनौत कहां से कहां पहुंचा दिया है। ये दोनों ही फिल्में कंगना के करियर की अहम फिल्मों में से एक है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि आनंद एल राय की आने वाली फिल्मों का हिस्सा भी बनना चाहेंगी।
REVEALED: शाहरूख खान और फराह खान की अगली फिल्म.. धमाकेदार!
अफवाहों की मानें तो आनंद एल राय की यह फिल्म बौनों पर है, जहां शाहरूख भी हमें उसी वेशभूषा में दिखेंगे। पहले इस फिल्म के साथ कैटरीना कैफ का नाम जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब लगता है कि कंगना कैट को रिप्लेस कर लेंगी।
हम्मम.. वैसे उम्मीद है आप भी शाहरूख- कंगना के अजीबोगरीब जोड़ी को साथ देखना चाहेंगे। फिलहाल, तो शाहरूख अपनी एक के बाद एक आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं और कंगना विशाल भारद्वाज की 'रंगून' में। लिहाजा, देखते हैं आनंद एल राय आखिर अपनी फिल्म के लिए किन दो सितारों को फाइनल करते हैं।
यहां देखते हैं शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

