मुझे आमिर चाहिए : कंगना रनाउत

सूत्रों का कहना है कि कंगना को यह ऑफर बेहद पसंद आया और स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वह इसमें काम करने को तैयार भी हो गयी। लेकिन उन्होंने एक शर्त रख दी कि वह इस फिल्म में आमिर खान के अपोजिट काम करना चाहती हैं। अब फिर क्या था। यह सुनकर डायरेक्टर घबरा गया, क्योंकि वह जानता है कि यह संभव तो है नहीं। सो उसने साफतौर पर कह दिया कि यह संभव नहीं।
क्योंकि वह इस बात से वाकिफ है कि आमिर यूं ही हर किसी से बात नहीं करते। लेकिन कंगना का आत्मविश्वास देखिए कि उन्होंने कह दिया कि वह इस फिल्म में आमिर को लाने की जिम्मेदारी लेती हैं। उन्होंने खुद आमिर को फोन किया। मगर आमिर ने कहा कि स्क्रिप्ट भिजवा दें। फिर कोई निर्णय लिया जायेगा। गौरतलब है कि इन दिनों आमिर रीमा कागती की फिल्म करने में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications