KHAN के साथ काम नहीं करना है.. मतलब नहीं करना है.. कर दिया फिल्म REJECT
हाल ही में खबर आई थी कि कंगना रनौत और इरफान खान की फिल्म साथ आ रही है। फिल्म का नाम होगा- Divine लवर्स.. साईं कबीर की इस फिल्म को कंगना ने 2 साल पहले ही हां कर दिया था। लेकिन बता दें, कंगना ने अब इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है।
जी हां, सूत्रों की मानें तो कंगना ने इरफान खान की वजह से यह फिल्म छोड़ी है। दरअसल, फिल्म की कहानी इरफान के इर्द- गिर्द घूमती है। जबकि कंगना ने पहले ही कहा था कि फिल्म की 'हीरो' वो होंगी, तभी वे फिल्म करेंगी.. न कि इरफान खान।
'पहले KHAN स्टार्स को मेरी जरूरत नहीं थी.. अब मुझे उनकी नहीं है..''
लिहाजा, जब इस बात के लिए फिल्म की टीम तैयार नहीं हुई तो कंगना ने फिल्म छोड़ दी। बता दें, अब इस फिल्म में जरीन खान को फाइनल किया गया है।
कंगना के फिल्म छोड़ने की बात पर निर्देशक साईं कबीर ने कहा कि, कंगना वैसी फिल्में करना चाहती हैं, जहां वे सोलो लीड हों। यदि मेरी पास कोई ऐसी स्क्रिप्ट होगी तो मैं जरूर कंगना के साथ काम करूंगा.. लेकिन Divine लवर्स नहीं।
यहां जानिए कंगना रनौत ने अब तक कितनी फिल्मों को कहा NO-


Click it and Unblock the Notifications

