कंगना ने मेरा यूज किया है : राखी सावंत

इन दिनों राखी के निशाने पर हैं महेश भट्ट की खोज कंगना रनाउत। जिन्होंने निर्देशक आनंद एल राय के प्रमोशनल पंजाबी गाने में मशहूर सिंगर मिका सिंह को किस करने से इंकार कर दिया था और कहा था कि वो कोई राखी सावंत थोड़े ही है कि जो वो मिका को चूम ले। बस कंगना का ये कहना राखी के लिए काफी था।
अपने बड़बोलेपन और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर राखी ने तुरंत कंगना पर वार किया और कहा कि हर कोई राखी बन भी नहीं सकता है। कंगना की पब्लिसिटी राखी की अपेक्षा बेहद कम है तभी तो कंगना और मिका के गाने की बात तब तक नहीं हो रही थी जब तक इसमें मेरा नाम नहीं जुड़ा था।
अब मेरा जिक्र हो गया है इसलिए अब लोग मेरे बहाने इस गाने का मजा ले लेगें। बहुत ज्यादा बोलने वाली राखी ने तो यहां तक कह दिया कंगना ने लोक प्रियता हासिल करने के लिए उन के नाम का सहारा लिया है।


Click it and Unblock the Notifications