कंगना रणावत ने 'कृष 2' को ठुकराया

फिर बात आती है उनके मुंहफट होने की तो कंगना के जो दिल में होता है वो ही मुंह में भी, वो कोई बात अपने दिल मे नहीं रखती और बोल देती हैं। तीसरा उन्हें बेहद ही प्रोफेशनल माना जाता है वो अपने दोस्तों और प्रोफेशनल रिश्तों को एकदम अलग-अलग रखती हैं।
देखें गैलरी कंगना रणावत की | पढें बॉलीवुड की गॉसिप की खबरें
खबर ये है कि रोशन परिवार ने कंगना को 'कृष 2' में एक अहम भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया। ये एक सेकेन्ड लीड रोल था और कंगना को एक्शन किरदार निभाना था। मगर कगंना ने ये प्रस्ताव सिरे खारिज कर दिया क्योंकि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल निभा रही हैं और कंगना के पास दूसरे कई अभिनेताओं के साथ लीड रोल की फिल्में हैं।
वैसे 'काईट्स' के दौरान कंगान और रोशन परिवार के संबंध काफी अच्छे थे और रोशन चाहते थे कि ये किरदार कंगना कर लें मगर उन्हें क्या पता था कि सिर्फ दोस्ती की खातिर कंगना ऐसे-वैसे रोल नहीं करती।


Click it and Unblock the Notifications