राखी सावंत को छेड़ना कंगना का पब्लिसिटी स्‍टंट!

By Ajay Mohan

बॉलीवुड जगत में राखी सावंत वो पटाखा हैं, जिस पर जरा सी चिंगारी भी पड़ जाए तो वो फट जाता है। इस बार इस पटाखे को इस्‍तेमाल किया है कंगना रणावत ने। आप सोच रहे होंगे कि कंगना को इसकी क्‍या पड़ी है? उसका जवाब है पब्लिसिटी स्‍टंट। और उसी के लिए कंगना ने राखी सावंत को छेड़ दिया है।

जी हां बहुत जल्‍द पर्दे पर कंगना रणावत और आर माधवन की फिल्‍म तनु वेड्स मनु आने वाली है। मालूम हो कि फिल्‍म फैशन के बाद कंगना की एक भी फिल्‍म पर्दे पर धमाका नहीं कर सकी। हालांकि फैशन में भी मुख्‍य किरदार प्रियंका चोपड़ा का था, लेकिन उस दौरान भी कंगना ने पब्लिसिटी पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

फैशन फिल्‍म की कहानी का वो अंश, जिसमें एक मॉडल के टॉपलेस होने की घटना दर्शायी गई थी, उससे कंगना ने खूब पब्लिसिटी बटोरी थी। शायद यही कारण था कि लोग उस फिल्‍म में प्रियंका से ज्‍यादा कंगना पर ध्‍यान दे रहे थे। अब कंगना की अगली फिल्‍म तनु वेड्स मनु आ रही है। इस फिल्‍म में वो पंजाबी कुड़ी जैसी दिखेंगी। पटियाला सूट में कंगना काफी अलग दिखी हैं, लेकिन ये सब उन्‍हें पब्लिसिटी नहीं दिलाएगा।

कंगना शायद अच्‍छी तरह जानती हैं कि फिल्‍म के पहले सुर्खियों में आना जरूरी है। यही कारण है कि उन्‍होंने बॉलीवुड की सबसे आक्रामक अभिनेत्री व आइटम गर्ल राखी सावंत को छेड़ दिया है। जब पंजाबी पॉप गायक मिका को किस करने की बात आयी तो कंगना ने कहा, "मैं राखी नहीं हूं।"

इस पर राखी ने जबर्दस्‍त वार करते हुए कहा कि वो राखी जैसी हो भी नहीं सकतीं। वो मेरा इस्‍तेमाल कर रही हैं। वैसे राखी ने इस बार कुछ भी गलत नहीं कहा। पब्लिसिटी के लिए कंगना ने राखी के नाम का इस्‍तमाल किया, इसमें कोई शक नहीं है, और रही बात राखी सावंत के जैसी होने की, तो वो शायद बॉलीवुड की कोई भी अभिनेत्री नहीं हो सकती। खुद अपने बल पर पब्लिसिटी पाना तेज तर्रार राखी से अच्‍छा कोई नहीं जानता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X