"अजय देवगन से लेकर ऋतिक रोशन तक...मेरे पीछे पड़े हुए हैं...मेरा Record है"
कंगना रनौत ने एक बार फिर बोल्ड बातों का पिटारा खोल दिया है और इस बार तो उऩ्होंने अजय देवगन से लेकर ऋतिक रोशन तक सबको लपेटे में ले लिया है।
कंगना रनौत की रंगून रिलीज़ हो रही है और फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो अपने बारे में बात करना बिल्कुल नहीं भूलती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की और हिंट भी दिया कि वो रिलेशनशिप में हैं।
वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक एलान कर दिया कि मेरे सारे एक्स मेरे साथ वापस आने को तड़पते हैं और ये ऐसा रिकॉर्ड है जो आज तक नहीं टूटा। अब इसका मतलब है कि ऋतिक रोशन से लेकर अजय देवगन तक ने कंगना रनौत से Second Chance मांगा!

कंगना रनौत आज बॉलीवुड की ए लिस्ट की हीरोइन हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो बॉलीवुड में केवल हंसी की पात्र थीं। उन्होंने गैंगस्टर से अपनी शुरूआत की पर ये भी बताया कि 2006 में अगर ये फिल्म ना मिलती तो शायद वो एक ब्लू फिल्म से अपना करियर शुरू करतीं।
["मेरी उम्र हो गई...स्टारडम चला गया इसलिए फिल्म में मेरी जगह उसने ले ली!"]
अपनी इस कहानी को बांटते हुए कंगना ने बताया कि उनका लक था कि उन्हें 2006 में अनुराग बसु की गैंगस्टर मिल गई वरना उनका डेब्यू एक एडल्ट फिल्म से होता। उन्हें एक बहुत ही वाहियात सा रोल मिला था पर वो करने को तैयार हो चुकी थीं।
कंगना ने बताया कि मैं उस वक्त 17 - 18 साल की थी और मुझे बस किसी भी तरह बॉलीवुड में कदम रखना था। लेकिन किस्मत थी कि मुझे गैंगस्टर मिल गई। वैसे कंगना कई बार लोगों को अपने बोल्ड बयान से चौंका चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications