कंगना रनौत ने मारा आलिया - दीपिका पर करारा तान - उनके लिए शायद मैं कहीं हूं ही नहीं
कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म मणिकर्णिका प्रमोट कर रही हैं और इस दौरान वो एक बार फिर से बेबाकी से बातें कर रही हैं। अपनी साथी हीरोइनों पर बात करते हुए कंगना ने बताया, मैंने कभी किसी के काम की तारीफ करने में ये कभी नहीं सोचा कि अरे ये हीरोइन मुझे पसंद नहीं है। मुझे फिल्म अच्छी लगी तो मैं तारीफ करती हूं।
मुझे राज़ी पसंद आई थी तो मैंने जी खोलकर तारीफ की। सोनीक्षी की लुटेरा देखी थी तो सालभर उसकी तारीफ की थी। दीपिका की पीकू स्क्रीनिंग पर भी बेहिचक गई थी लेकिन ये लोग कभी मेरे बारे में बात करते नहीं दिखाई देंगे। इनके लिए शायद मैं हूं ही नहीं इनके आस पास।

कंगना ने साथ ही कहा कि मेरी फिल्मों के ट्रेलर और टीज़र की तारीफें मैंने कभी नहीं सुनी। मेरी फिल्में भी साल की बेस्ट फिल्मों में शामिल हो चुकी हैं लेकिन उनके बारे में किसी ने कभी कोई बात नहीं की। मैं किसी के काम की तारीफ करने में डरती नहीं हूं। लेकिन बाकी लोगों की दिक्कत क्या है पता नहीं।
वैसे ये पहली बार नहीं है कि कंगना का किसी से पंगा हुआ हो। ऐसी पूरी लिस्ट है -


Click it and Unblock the Notifications