कंगना का 'करिश्मा'..बंद फोन से ही सेल्फी की बरसात...AMAZING..

By Shweta

कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कभी भी कुछ भी मजे से कर लेती हैं और कॉन्फिडेंस के साथ। पहले भी कंगना रनौत कई बार अपने बिंदास अंदाज में दिख चुकी हैं । इस बार भी कंगना ने कुछ ऐसा ही किया कि जिसको समझ में आया वो कंगना पर बिना हंसे और बिना उनकी तारीफ किए रह नहीं सके।

[#DJ बॉबी देओल ने अपने गाने बजाए और लोगों ने मांगे पैसे वापस]

अभी लेक्मे फैशन वीक चल रहा है और बॉलीवुड के स्टार्स अपना जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कंगना रनौत भी फैशन वीक में रैंप पर चलीं और कुछ ऐसी गलती कर बैठीं जिसे वो खुद भी नहीं मानना चाहेंगी।

Kangana Rnauat

दरअसल कंगना रैंप पर एक मोबाइल कंपनी का प्रचार करने के लिए उतरीं। उनके हाथ में जो फोन था उससे वो धड़ाधड़ अपनी सेल्फी लिए जा रही थीं। यहां दिलचस्प बात यह है कि फोन स्विच ऑफ था। इसी दौरान रैंप पर फैशन डिजाइनर तरुण तहलियानी आ गए।

तरुण ने देखा कि जिससे कंगना अपनी सेल्फी ले रहीं थीं वो तो ऑफ है। इस पर वो हंसने लगे और फोन ऑन करने की कोशिश की। मोबाइल तो ऑन नहीं हुआ लेकिन कंगना ने सबके सामने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। कंगना ने एक बार फिर से बंद मोबाइल से ही सेल्फी लेनी शुरू कर दी।

कंगना ने किसी को पता ही नहीं चलने दिया कि फोन स्विच ऑफ है और सेल्फी की रैंप पर उन्होंने बरसात कर दी। कंगना का ये कॉन्फिडेंस देखने लायक था। आखिर बंद फोन से भी वो जिस अंदाज के साथ सेल्फी लेती रहीं किसी को शक नहीं हुआ कि वो बंद है जो वापस ऑन भी नहीं हो रहा।

कंगना रनौत वैसे कोई पहली बार ऐसी हरकत नहीं की हैं पहले भी कई बार वो जरूरत पड़ने पर वो खुद ही अपना डेमेज कंट्रोल कर भी लेती हैं। कंगना इसी के लिए जानी ही जाती हैं। कॉन्फिडेंस हमेशा से ही उनके अंदर कूट कूट कर भरा हुआ है।

कंगना तरूण तहिलयानी के लिए रैंप वॉक कर रहीं थीं और काफी खूबसूरत दिखने में लग भी रही थीं।कंगना ब्लैक ड्रेस में रैंप पर बस आते ही छा गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X