तगड़ा rUMOR: कंगना रणौत को अगली फिल्म के लिए मिले हैं 11 करोड़!
[गपशप] अगर खबरों पर यकीन किया जाए तो कंगना रणौत फिलहाल बॉलीवुड की सबसे अमीर हीरोइन बन चुकी है। कम से कम उनका प्राइज़ तो यही कहता है। गपशप गली की मानें तो कंगना रणौत ने अपना अगला प्रोजेक्ट 11 करोड़ में साइन किया है। अब ये अगला प्रोजेक्ट अगर देखा जाए तो विशाल भारद्वाज की रंगून ही है। क्योंकि इसके अलावा उन्हें जितनी भी फिल्में ऑफर हुईं उन्होंने ठुकरा दी।
हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार स्टारर नमस्ते इंग्लैंड भी ऑफर की गई लेकिन समय नहीं रहने के कारण उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ खींचने पड़े। विकास बहल की क्वीन और फिर आनंद एल राय की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने कंगना को सुपरस्टार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। और अगर ये 11 करोड़ की बात सच है तो फिर फिलहाल कंगना रणौत इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा प्राइज़ वाली हीरोइन बन चुकी है।
[Score Card कंगना रणौत Vs दीपिका पादुकोण]
हालांकि इस खबर की पुष्टि फिलहाल किसी ने नहीं की है लेकिन माना यही जा रहा है कि बात में काफी सच्चाई है। वैसे जब शाहरूख सलमान जैसे स्टार्स एक फिल्म के लिए करोड़ों लेते हैं और आमिर खान तो सत्यमेव जयते का हर एपिसोड करोड़ों में साइन कर चुके हैं। ऐसे में अगर कंगना रणौत इतनी बेहतरीन फिल्में देने के बाद इतना चार्ज कर भी रही हैं तो कुछ गलत है क्या?
[तगड़ा Rumor: कंगना रणौत WEDS रणबीर कपूर!!!]


Click it and Unblock the Notifications

