मेरी छवि सेक्सी नही है: कंगना

उन्होंने इस बारे में कहा, ' हां मैंने अपनी फिल्मों में कम कपड़े पहने है लेकिन मुझे नही लगता है कि मैं उन कपड़ों में भददी लगी हूं। लेकिन ऐसा मैंने अपनी सेक्सी इमेज बनाने के लिए नही किया है। मैं हमेशा से चाहती हूं कि अभिनय को प्राथमिकता दूं।''
इसका मतलब है कि उन्हें अपने कपड़े उतारने में कोई परेशानी नही है लेकिन साथ ही अभिनय को हमेशा प्राथमिकता देंगी। कंगना हमेशा खुद को अलग रूप में पेश करने में लगी रहती है।
सब जानते है कि उनके प्रेमी अध्ययन सुमन के पिता शेखर सुमन के साथ उनकी लड़ाई हो चुकी है लेकिन कंगना लोगों से कहती फिर रही है कि उनके मन में शेखर सुमन के लिए कोई मनमुटाव नही है।
कंगना हमेशा खबरों में बने रहना चाहती है इसके लिए हमेशा किसी न किसी विवाद से जुड़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications