..................... 'मैं जब बिस्तर पर जाती हूं तब..'- कंगना रनौत ने ये क्या कह डाला? चर्चा में है बयान! Kangana Ranaut said, I am bold and fashionable even while going to bed - Hindi Filmibeat

'मैं जब बिस्तर पर जाती हूं तब..'- कंगना रनौत ने ये क्या कह डाला? चर्चा में है बयान!

kangana ranaut

कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं और कहा जाता है कि वो जिस तरह के अंदाज में सामने आती हैं वो काफी अलग होता है। इस वक्त उनका एक पोस्ट काफी चर्चा में है जो कि उन्होने फैशन को लेकर किया है।

दरअसल कंगना रनौत ने इस दौरान सब्या को जवाब देते हुए लिखा था कि वो बेड पर जाती हैं तब भी फैशनेबल रहती हैँ। इसके बाद वो काफी चर्चा में हैं। दरअसल सब्या ने लिखा था कि कंगना रनौत को फैशन से नफरत हैं।

उन्होने लिखा, सब्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "याद है जब उसने कहा था कि उसे फैशन से नफरत है।" इस स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने लिखा, "मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे फैशन से नफरत है डार्लिंग...।

मैं बिस्तर पर जाते समय भी फैशनेबल रहती हूं, मैं बस इतना चाहती हूं कि हम मेड इन इंडिया उत्पादों को प्रोत्साहित करें... हमें वहीं खर्च करना चाहिए जहां से हमारी कमाई होती है... यह गर्व से भारत में बनी पोशाक है और इस तथ्य की गवाही देती है कि हम उतने ही अच्छे हैं जितने अच्छे हैं इस दुनिया में।"

इसके बाद लोग इसपर बात कर रहे हैँ। दरअसल इसकी शुरुआत तब हुई थी जब हाल ही में कंगना रनौत बेहद बोल्ड अंदाज में एक इवेंट पर पहुंची थी और उनको ट्रोल किया जा रहा था। इस वक्त वो अपनी फिल्म टीकू वेड्स शेरू की सफलता जश्न मना रही हैं।

उनकी एक फिल्म इमरजेंसी की भी चर्चा है। बता दें कि इस फिल्म का पहला पोस्टर तो काफी वक्त पहले ही रिलीज कर दिया जा चुका है। लेकिन रिलीज डेट काफी लंबे वक्त से अटकी हुई थी। जिसका फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि इस फिल्म को फइल्म मणिकर्णिका प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X