आज से ही शुरू हो गया महाक्लैश का असर....जानिए क्या है SCORECARD!
Recommended Video

ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण एक बार फिर आमने सामने आ चुकी हैं। कारण है दोनों का ऐतिहासिक सशक्त महिला किरदारों को निभाना। जहां, पद्मावती में दीपिका पादुकोण, चित्तौड़ की रानी पद्मावती की भूमिका में दिखेंगी।
वहीं अगले, साल, कंगना रनौत, मणिकर्णिका नाम की फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में दिखाई देंगी। अब दोनों में ही इन किरदारों को लेकर अजीब सी जंग छिड़ी है।

दरअसल, होता यूं है कि पद्मावती से संबंधित कोई भी खबर आती नहीं है कि मणिकर्णिका से कुछ ना कुछ लीक हो जाता है। अब आज पद्मावती का ट्रेलर 3डी में लॉन्च हुआ लेकिन तुरंत ही मणिकर्णिका के सेट से कंगना रनौत का रानी लक्ष्मीबाई लुक लीक हो गया।
कुछ दिन पहले भी ठीक ऐसा ही हुआ था। पद्मावती का घूमर गाना आते ही, दीपिका पादुकोण के घूमर लुक के साथ, कंगना रनौत का एक लक्ष्मीबाई लुक वायरल हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications
