अक्षय कुमार के 15 अगस्त पर सीधा अटैक, धमाकेदार CLASH, इस बार बुरा फंसे
अक्षय कुमार पर धर्म संकट आने वाला है। और वो अपनी महानता के चक्कर में इस बार बुरा फंसने वाले हैं। दरअसल, अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड, 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए तैयार है। लेकिन अब खबर है कि 15 अगस्त को कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका भी रिलीज़ होने वाली है।
अब दो बातें हैं - या तो ये दोनों फिल्में भिड़ेंगी, ज़ोरदार टक्कर होगी, एक चलेगी और एक नहीं चलेगी, दोनों ही फिल्मों का नुकसान होगा या फिर अक्षय कुमार एक्शन रिप्ले देंगे।

नहीं समझे? अरे अभी 26 जनवरी को ही तो अक्षय कुमार ने पद्मावत को अपनी रिलीज़ डेट दे दी थी कि उन्हें इसकी ज़्यादा ज़रूरत है। अब देखा जाए तो 15 अगस्त की ज़्यादा ज़रूरत भी गोल्ड से ज़्यादा मणिकर्णिका को है।
तो देखना ये है कि क्या वाकई अक्षय कुमार एक बार फिर महान बनते हैं या फिर पिछली बार वो केवल पद्मावत से डरकर अपनी फिल्म उठाकर लेते गए थे। क्योंकि इस बार अक्षय को मणिकर्णिका से डरने की ज़रूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications