करीना नहीं कंगना थीं बजरंगी भाईजान के लिए सलमान की पसंद?
क्वीन की सफलता का स्वाद चखने के बाद कंगना रनौत की मन में जहां आए जो आए वो बोले जा रही हैं। इनमें से कितना सच है कितना झूठ ये तो वो ही जानें पर उनकी इन बड़बोली बातों से वो अपने खिलाफ एक बड़ा खेमे खड़ा कर रही हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अब कंगना रनौत के तीर का शिकार बनीं हैं अपनी बेबो यानि करीना कपूर खान।
एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी वेबसाइट की मानें तो कंगना रनौत ने बातों बातों या जानबूझकर कहीं पर ये राज़ खोल दिया कि बजरंगी भाईजान के लिए करीना कपूर से पहले उन्हें अप्रोच किया गया था। पर उन्हें ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं करना था जिसमें वो बस सजधज कर फ्रेम को सुंदर दिखाने के लिए खड़ी कर दी जाएं।
कंगना का सीधा निशाना बेबो पर था। अब, ये छुपी बात तो रही कि भले ही बेबो बजरंगी भाईजान की हीरोइन हैं पर उनका रोल 15 मिनट से ज़्यादा का नहीं हैं। ऐसे में कंगना की ये तीखी टिप्पणी बेबो को पसंद बिल्कुल नहीं आएगी।
जब करीना ने दिखाया था बॉलीवुड का BOLD चेहरा
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक फंक्शन में अपना अवार्ड कंगना को डेडिकेट किया था जिसपर कंगना ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि दीपिका ने आज तक उन्हें फोन करके क्वीन के लिए बधाई भी नहीं दी और सबके सामने ढिंढोरा पीट रही है।
वैसे हमारी कंगना को बस इतनी सी सलाह है कि बड़बोलेपन के चक्कर में वो इंडस्ट्री में अपने खिलाफ एक गुट बनाकर अकेली ना रह जाएं। इसलिए ज़रा सा ज़बान को संभाल के....
कंगना के एक तीर से शाहिद ने मारे कितने निशाने


Click it and Unblock the Notifications
