मैं न्यूड सीन नही दे सकती हूं: कंगना
जहां कुछ दिन पहले कंगना रनाउत के एक तेलुगु फिल्म में न्यूड सीन दिए जाने की चर्चा हो रही थी। वही कंगना ने इस सीन से साफ इंकार करते हुए कहा है कि वे एक रूढिवादी परिवार से संबंध रखती है इसलिए फिल्मों में न्यूड सीन देने का सवाल ही नही उठता है।
कंगना पूरी जगन्नाथ की तेलुगु फिल्म फिल्म एक निरंजन में काम कर रही है। इस खबर के बारे में पूरी का भी कहना है कि यह खबर सुनकर वे अवाक रह गए क्योंकि फिल्म में उन्होंने ऐसा कोई सीन नही लिया है।
खुद कंगना का फिल्म के बारे में कहना है कि फिल्म में उनका रोल ऐसा नही है जिसके लिए उन्हें न्यूड सीन देना पड़े। वे तो एक गिटार टीचर बनी है जिनके अपोजिट में दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रभास काम कर रहे है।
लेकिन अगर याद करें तो फिल्म राज द मिस्ट्री कंटीन्यूज में भी उनका एक सीन कुछ इस तरह फिल्माया गया था जिसमें वे न्यूड लगी है इसके अलावा डब्बू रतनामी के पोस्टर की बात करें जहां उन्होने सेमी न्यूड पोज दिया है।


Click it and Unblock the Notifications