VIDEO: एक कमरे में बंद दीपिका और कंगना.. तो.. हंगामा हो गया!
[गपशप] कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बीच कि दूरियों से तो हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन लगता है यह कोल्ड वॉर इतनी खत्म भी नहीं होने वाली है।
बता दें, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि उनकी और दीपिका की दोस्ती हो जाए.. ऐसा कैसे हो सकता है? इससे पहले कि कंगना कुछ बोलती, निर्देशक निखिल आडवाणी ने कहा कि, 'वो गाना सुना है न कि हम तुम एक कमरे में बंद हों.. कुछ वैसा करना पड़ेगा'।
लेकिन कंगना को निखिल का यह जवाब कुछ खास पसंद नहीं आया। कंगना ने कहा कि, आप ये सब छोड़िए, जो जरूरी है वो यह कि 18 को कट्टी- बट्टी रिलीज हो रही है। यह फिल्म जरूर देखिए.. और बाकी कोई अपने घर में क्या करता है उससे हमें क्या? और हम क्यों कमरे में किसी के साथ बंद हो.. (with epic expressions)
यहां देखें वीडियो- (नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications


