..................... Kangana Ranaut opens up on kissing Shahid Kapoor and Saif Ali khan in Rangoon - Hindi Filmibeat

"हीरो ही सही पर एक बच्चे के बाप को KISS करने पर क्या रिएक्शन दूं!"

कंगना रनौत नापतोल कर तो कभी भी नहीं बोलती हैं। अब उन्होंने शाहिद कपूर - सैफ अली खान के साथ किसिंग सीन करने पर भी कमेंट किया है। वो भी थोड़ा सटीक है पर थोड़ा अजीब भी है।

हाल ही में कंगना रनौत से पूछा गया कि शाहिद या सैफ कौन बेहतर किस करता है। कंगना ने कहा कि शाहिद को किस करना तो अजीब था क्योंकि वो मूंछे लगाता था जिनमें मोम लगी होती थी। और उसने सीन के पहले मुझे बताया कि उसकी नाक बह कर उसी में जा रही है और उसे तेज़ ज़ुखाम है।

बाद में यही बात शाहिद के सामने दोहरा दी गई। तो शाहिद का कहना था कि कंगना की अपनी कोई दुनिया है अलग सी। क्योंकि वो ऐसी बातें बता देती है जो हुई ही नहीं है। ये बात फिर कंगना को बताई गई तो उन्होंने कहा कि शाहिद ने ये बयान ऋतिक से चुरा लिया है।

rangoon-kissing-scenes

लेकिन अब कंगना ने खुलकर इन किसिंग सीन पर बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि कुछ सवाल आपको नहीं पूछने चाहिए। अब बताइए, दोनों अभी अभी पिता बने हैं और आप मुझसे पूछ रहे हैं कि बेहतर किस कौन करता है।

इस बात का मैं क्या जवाब दूं। मेरा काम है ये एक्टर के तौर पर करना और मैं करती हूं। इसलिए जब ऐसे सवालों का जवाब देना होता है तो मैं एक्टर के तौर पर देती हूं। जिससे लोगों को जो मसाला चाहिए वो मिल जाए।
["मैं केवल BRA पहनकर बस अपने बेडरूम में रह सकती हूं"]

लेकिन रिपोर्टर को भी समझना चाहिए कि आप किसी से पूछ रहे हैं कि इसको किस करना अच्छा लगा या उसको। जैसे कि हम मज़े कि लिए किस कर रहे हों।

वैसे कंगना कई बार लोगों को अपने बोल्ड बयान से चौंका चुकी हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X