कंगना ने ढूंढा नया ब्यायफ्रैंड
लगता है कंगना रनाउत इंडिया गोज ग्लोबल वाली टैगलाइन पर चल रहीं है। तभी तो उन्होने अपना नया ब्यायफ्रैंड कोई देशी नहीं बल्कि विदेशी ढूंढा है। शायद ब्यायफ्रैंड कहना जल्दबाजी होगी लेकिन आजकल मेक्सिको निवासी किंतारो मोरी के साथ काफी समय बिता रहीं है।
यह किंतारों मोरी है कौन और कंगना से कैसे मिले, तो सुनिए, ये महाशय अभिनेत्री बारबरा मोरी के भाई है। बारबरा मोरी और कंगना ने फिल्म काइट्स में काम किया है। इस फिल्म में रितिक रोशन मुख्य भूमिका में है।
कुछ लोग तो यह भी कह रहें है कि कंगना और अध्ययन सुमन के बीच लड़ाई का कारण किंतारो ही है क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों में नजदीकी आ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications