ऋतिक रोशन से नहीं टकराएगी ये बिग बजट फिल्म- आगे बढ़ेगी रिलीज डेट
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका 25 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है और काफी तारीफ भी की जा रही है। रानी लक्ष्मीबाई बनी कंगना शानदार लग रही हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स कुछ फिल्माए हिस्से से खुश नहीं हैं। लिहाजा कुछ सीन्स की फिर से शूटिंग की जाएगी।
सत्यमेव जयते का पहला वीकेंड- 5 दिनों का शानदार सफर- जानें कलेक्शन
सूत्रों की मानें तो फिल्म के राइटर केवी विजेन्द्र प्रसाद ने जब फिल्म देखी तो वह कुछ सीन्स से खुश नहीं थे। उन्होंने निर्देशक को कुछ बदलाव के साथ फिर से सीन शूट करने की सलाह दी। लेकिन निर्देशक कृष फिर से शूट करने के पक्ष में नहीं हैं। दरअसल, कृष ने एक और बड़ी फिल्म को साइन कर लिया है, जिसका निर्देशन जल्द ही शुरु करना है। ऐसे में वो दो बड़ी फिल्मों की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते।

लिहाजा, मणिकर्णिका के बाकी सीन्स को शूट करने के लिए किसी नए निर्देशक की तलाश की जा रही है। इन सबके बीच फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में देरी हो सकती है। वहीं, फिल्म का बजट भी बढ़कर 95 करोड़ तक जा चुका है। मणिकर्णिका में कंगना के साथ अतुल कुलकर्णी (तांत्या टोपे), सोनू सूद (सदाशिव), सुरेश ओबेरॉय (बाजीराव पेशवा 2) और अंकिता लोखंडे (झलकारीबाई) के किरदार में दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications