कंगना ने छोड़ दिया अपना विदेशी बॉयफ्रैंड

सूत्रों के अनुसार कंगना के विदेशी बॉयफ्रैंड निकोलस लैफर्टी जो की यूएस के हैं ने कंगना के साथ शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर को लेकर काफी सीरीयस इस हिरोइन ने निकोलस के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और साथ ही निकोलस से ब्रेक अप भी कर लिया। पिछले काफी समय से निकोलस और कंगना को मुंबई के कई पब्लिक प्लेसेस पर एक साथ देखा गया है और कंगना के दोस्तों ने कहा कि कंगना और निकोलस का ये रिश्ता काफी कमिटेड है। लेकिन निकोलस के शादी के प्रस्ताव ने उनका ये कमिटेड रिलेशन सिंगल रिलेशन में तब्दील कर दिया।
कंगना की अब तक गैगस्टर, वो लम्हे, तनु वेड्स मनु, रास्कल्स, रेडी, फैशन जैसी कई हिट फिल्में आई हैं और इस वक्त वो आई लव एनवाई, शूटआउट एट वाडला और क्रिश 3 में काम कर रही हैं। इतनी बड़े बजट की फिल्मों में काम कर रही कंगना अपने करियर के इस पड़ाव पर आकर पीछे नहीं होना चाहतीं इसीलिए उन्होने अभी शादी नहीं बल्कि अपने करियर को ज्यादा तवज्जो दी है।


Click it and Unblock the Notifications