कंगना और जिया की तू-तू, मैं-मैं

कंगना को पहले आमिर खान ने अपनी फिल्म गजिनी के लिये लिया था लेकिन कंगना इससे इतनी उत्तेजित हो गई कि वह मना करने के बावजूद भी मीडिया में फिल्म के बारे में बताने लगी. इससे आमिर चिढ गये और उन्होंने कंगना की बजाय जिया खान को फिल्म में ले लिया. अब कंगना आमिर से तो टक्कर ले नहीं सकती, उसने जिया के खिलाफ ही बोलना शुरु कर दिया.
कंगना ने जिया पर आरोप लगाया कि उसने आमिर को पटाकर फिल्म गजिनी उससे छीन ली. इस तरह वह जियाको बदनाम करने पर तुल गई. इस बात का पता जब जिया को चला तो उसने कंगना से पूछा कि वह उसके बारे में गलत बाते क्यों फैला रही है. इसके बाद दोनो में जमकर तू-तू मैं-मैं होने लगी. और अब आलम यह है कि दोनो बालीवुड में एक दूसरे की बुराई करती घूम रही हैं और मजा लेने वाले उनकी बातों का मजा लूट रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications