[गपशप] कोई जब होश में नहीं रहता तो आप क्या करते हैं, उसे ठंडा पानी पिलाते हैं या फर ठंडे पानी से नहला देते हैं, होश में लाने के लिए। ये काम कंगना रनौत के लिए करना काफी ज़रूरी हो चुका है। कम से कम जिस तरह की वो हरकतें कर रही हैं।
हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए 11 करोड़ की मांग कर तहलका मचाया पर उनकी डिमांड पूरी भी कर दी गई। लेकिन अब कंगना रनौत को विशाल भारद्वाज की फिल्म में को डायरेक्टर का क्रेडिट चाहिए।
अब ये थोड़ा Too Much हो गया। पहले भी उन्होंने क्वीन में डायलॉग्स और सिनेमैटोग्राफी का क्रेडिट ले चुकी हैं लेकिन अब डायरेक्शन थोड़ा ज़्यादा हो गया। वैसे भी जब से उन्होंने सफलता का स्वाद चखा है वो किसी और दुनिया में जी रही हैं। सुनिए उनके कुछ बोल्ड बयान -
निकल जाएगी फिल्म
ऐसा कई एक्टर्स करते हैं जैसा उनकी फिल्म आई लव NY के साथ हुआ। पर कंगना ने भूषण कुमार का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि वो किसी डॉक्टर के सुई लगाते वक्त के डायलॉग बोल रहे हैं कि फिल्म निकल जाएगी।
11 करोड़ कुछ ज़्यादा नहीं
उन्होंने अपनी फीस पर चर्चा करते हुए कहा कि जब मैं अकेले के दम पर फिल्में चला सकती हूं तो उतनी फीस क्यों ना लूं जितनी हीरो लेते हैं।
छोटे रोल नहीं करती
ठीक है उन्हें बजरंगी भाईजान का रोल पसंद नहीं आया उन्होंने नहीं किया। लेकिन करीना के फिल्म साइन करने के बाद उनका ये कहना कि मैं वो फिल्में नहीं करतीं जहां मेरा रोल ही ना हो, गलत था।
दीपिका पर पलटवार
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में उन्हें अपना अवार्ड डेडिकेट किया था जिस पर उन्होंने प्रेस बुलाकर कहा कि दीपिका ने आज तक उन्हें फोन कर के बधाई नहीं दी तो सबके सामने ये करने का क्या मतलब था!
क्वीन के डायलॉग्स
उन्होंने क्वीन के लिए डायलॉग्स में कुछ फेरबदल किए और इसके लिए उन्हें अपना क्रेडिट मांगा जो उन्हें फिल्म में दिया गया।
विशाल भारद्वाज के साथ डायरेक्शन
अब कंगना को विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून के लिए को डायरेक्टर का क्रेडिट भी चाहिए जो फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों को ज़्यादा लगा।
कामयाब होते ही सुर बदले
माना कि कंगना रनौत टैलेंटेड हैं लेकिन उन्हें ये बात भी समझनी चाहिए कि जो फिल्में उन्होंने की वो वाकई अच्छी थी। उन फिल्मों का क्रेडिट वो भूल गईं!
गोरापन को लेकर बयान
हाल ही में उन्होंने फेयरनेस क्रीम का एड करने से मना किया। काफी अच्छी बात है लेकिन फिर उन्होंन कह दिया कि मैं अपने फैन्स को धोखा नहीं दे सकती!
रिलैक्स करने की ज़रूरत
ऐसा लगता है कि कंगना रनौत अपनी कामयाबी को बहुत ही ज़्यादा सीरियसली ले रही हैं और उन्हें फिलहाल थोड़ा सा रिलैक्स करने की ज़रूरत है।
दूसरी हीरोइन की तलाश
गपशप गली की मानें तो विशाल भारद्वाज की रंगून के लिए दूसरी हीरोइन की तलाश भी शुरू हो गई है।
तनु Vs पीकू
जानिए दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत के कंपिटीशन का रिज़ल्ट--->[SCORE CARD: दीपिका पादुकोण Vs कंगना रनौत]


Click it and Unblock the Notifications

