दो फिल्में हिट होते ही इस एक्ट्रेस ने डबल कर दी अपनी फीस!
[गपशप] एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद कंगना रनौत आज बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। लिहाजा, अब डिमांड बढ़ी है तो एक्ट्रेस ने झटपट अपनी फीस भी बढ़ा ली। लेकिन थोड़ी बहुत नहीं, बल्कि सीधे डबल कर ली है।
जी हां, 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सफलता के बाद कंगना रनौत ने अपनी फीस 3 करोड़ से बढ़ाकर सीधे 6 करोड़ कर दी है। यानि की आने वाली अपनी हर फिल्म के लिए कंगना निर्माताओं को झटका देने वाली हैं।
ALERT: 'बजरंगी भाईजान' के बाद कंगना ने फिर सलमान को कहा NO
लेकिन उम्मीद है कि निर्माता यह झटका सहने को राजी भी हो जाएंगे। बता दें, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स इस साल सबसे जल्दी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनकर उभरी हैं। वहीं, किसी एक्ट्रेस के बलबूते पर कोई फिल्म इतनी कमाई कर जाए, यह शायद ही पहले कभी हुआ है। लिहाजा, कंगना एक तरह फिल्म की सफलता का दूसरा नाम बन गई हैं।
बहरहाल, कंगना की सफलता को देखते हुए यह शायद कंगना का फैसला सही है। बता दें, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसस की लिस्ट में टॉप पर आती हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

