..................... Kangana Ranaut denies her link up with Hrithik Roshan sends legal notice - Hindi Filmibeat

रितिक संग अफेयर की खबरों से परेशान कंगना, दर्ज किया केस!

रितिक रौशन और सुजैन रौशन के तलाक के बाद से ही रितिक रौशन के कई एक्ट्रेसेस के साथ लिंक अप्स की खबरें सुर्खियों में रहीं। कंगना रनौत भी उनमें से एक हैं। कंगना रनौत और रितिक रौशन के अफेयर की खबरें काफी समय तक सुर्खियां बनती रहीं यहां तक कि कंगना से मीडिया ने ये सवाल तक कर लिया कि क्या उन्हें अपने पार्टनर के हाथो में उनकी एक्स के टैटू से कोई परेशानी नहीं है।

हालांकि ये सवाल उनकी फिल्म तनु वेड्स मनु से लिंक करके पूछा गया तो कंगना ने सिर्फ इतना ही जवाब दिया कि इन बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन ये तो सिर्फ एक मजाक के तौर पर कंगना ने लिया लेकिन जब रितिक रौशन और उनके रिलेशन को ज्यादा तूल दिया जाने लगा और कई बड़े अखबारों ने भी इस बात को उछालना शुरु किया तो कंगना नाराज हो गयीं।

खबर के अनुसार कंगना ने अपनी पीआर पब्लिक रिलेशन टीम को एक लीगल नोटिस भिजवाया है जिसके चलते उन्हें इस बात का जिम्मेदार ठहराया गया है कि वो लोग कंगना और रितिक रौशन के अफेयर की झूठी खबरें फैला रहे हैं। फिल्हाल इस बात पर कंगना की टीम का कुछ जवाब नहीं आया है। देखना है कि कंगना की टीम इस नोटिस पर क्या एक्शन लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X