जयललिता बायोपिक 'थलाइवी' के लिए कंगना रनौत ने की करोड़ों डिमांड, रुक गई शूटिंग ?
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित बायोपिक का चेहरा बनी हैं कंगना रनौत। 'थलाइवी' नाम से इस बायोपिक को रिलीज किया जाना है। कंगना रनौत ने इस बायोपिक की तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि बायोपिक की शूटिंग को मेकर्स ने रोक दिया है।
इसके पीछे तीन बड़ी वजह बताई जा रही है। माना जा रहा है कि शूटिंग के साथ फिल्म की रिलीज डेट पर भी इसका असर पड़ेगा। कुछ दिन पहले तमिल फिल्म निर्माता गौतम वासुदेव ने जयललिता पर वेब सीरीज बनाने का ऐलान किया।

इतना ही नहीं इस सीरीज को कंगना की लोकप्रिय फिल्म 'क्वीन' नाम दिया गया है। जिसके चलते मेकर्स अब सीरीज की कहानी पर दोबारा विचार कर सकते हैं। साथ ही दो वजह ऐसी भी है जिसमें फिल्म का बजट और कंगना की हाई फीस के बीच टकराव होना बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications