कम हुए कंगना रणावत के नखरे

गौरतलब है कि कंगना उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। उन्होंने शुरुआत भट्ट कैंप से की थी, लेकिन पिछले दिनों उन्हें अपने बड़बोलेपन की वजह से कई कलाकारों से बातें भी सुननी पड़ रही थी, लेकिन इन दिनों उनके नखरे कम होते दिख रहे हैं। वे जल्द ही फिल्म डबल धमाल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना के कोस्टार्स ने यह बात कही है कि कंगना अब पहले से कम नखरें करती हैं।
सबका मानना है कि कंगना बहुत कूल रहती हैं। पहले वे हर बात पर नाराज होने लगती थीं, लेकिन अब उनमें काफी बदलाव आयें हैं। अरशद कहते हैं कि मैंने ऐसा सुन रखा था कि कंगना बहुत नखरे करनेवाली अभिनेत्री हैं। मगर अब तो यह बात बिल्कुल गलत साबित हो रही है, चूंकि उन्होंने इस फिल्म में बहुत सलीके से काम किया है।
वह कहते हैं कि हमारी पुरुषों की गैंग में कंगना ऐसे शामिल हो जाती हैं, जैसे हमें लगता है कि एक और पुरुष मित्र हमारे साथ है। वही इस फिल्म में काम कर रहे जावेद जाफरी का यही कहना है। जावेद कहते हैं कि कंगना आज भले ही डिमांड में हैं, मगर खुद को वह बहुत साधारण मानती हैं, यह उनकी बहुत बड़ी खूबी है और इस बात के लिए मैं उनका सम्मान करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications