कंगना ने सीखा बॉलिवुड ट्रेंड
"गैंगस्टर", "लाइफ इन ए मेट्रो", और "राज द मिस्ट्री" जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी बॉलिबुड ऐक्ट्रेस कंगना रनाउत के साथ फिल्म काईट्स के निमार्ता-निर्देशक अब भी एक नई कलाकार की तरह व्यवहार कर रहे हैं। बल्कि यह कहा जाए कि फिल्म की पूरी टीम उन्हें अनदेखा कर रही है।
राकेश रोशन निर्देशित फिल्म काईट्स में रितिक और बारबरा मोरी लीड रोल में हैं यह बात तो सभी जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि फिल्म में कंगना की भी दमदार भूमिका है। दरअसल कंगना को शुरु से ही फिल्म के प्रोमोशन से दूर रखा गया, यहां तक कि कान महोत्सव में जहां रितिक और बारबरा बाहों में बाहें डाले रेड कार्पेट पर चल रहे थे वहीं कंगना बेचारी को कान में बुलाया ही नहीं गया।
इन सब बातों को समझते हुए भी कंगना ने चुप रहने का फैसला किया है। अगर उनसे कोई कान के बारे में पूछता है तो वह कह देती हैं कि बारबरा की फिल्म में मुख्य भूमिका है इसलिए उन्हें ही फिल्म का प्रचार करना चाहिए। लगता है कंगना ने बॉलिवुड का चलन अच्छी तरह समझ लिया है।


Click it and Unblock the Notifications