कंगना रनाउत ने चुप्‍पी तोड़ी!

By Staff

Kangana Ranaut
कंगना रनाउत हमेशा विवादों से घिरी रहती है। चाहे उनका आदित्‍य पांचोली से चला रोमांस हो या उनकी बहन रंगोली के उपर फेका गया तेजाब हो या फिर नए प्रेमी बने अध्‍ययन हो। विवादों से उनका हमेशा वास्‍ता रहता है।

अभी बीच में उनके प्रेमी अध्‍ययन सुमन के पिता ने उन्‍हें भला बुरा कह दिया था। इस घटना पर काफी बवाल मचा था। उस दौरान कंगना ने चुप्‍पी बरती थी पर अब वो इस घटना के बारे में बताने को तैयार हो गई है।

उनका कहना है कि उन्‍होंने शेखर सुमन की किसी भी बात का बुरा नही माना है। अध्‍ययन के पिता होने के नाते वो उनकी काफी
इज्‍जत करती है। रही बात कि अध्‍ययन के जन्‍मदिन की पार्टी में हुए झगड़े और कंगना को भला बुरा कहने की तो इस बारे में कंगना कहती है कि मैं उनके विचारों की इज्‍जत करती हूं।

उनके अनुसार कोई भी रिश्‍ता मां बाप की मर्जी से ही चलना चाहिए। मां बाप को दुखी करके कुछ नही मिलता है। वो चाहती है कि अध्‍ययन के मां बाप उसे अपनी बहू के रूप में स्‍वीकार कर ले।

पर शेखर सुमन और उनकी पत्‍नी इस रिश्‍ते को मानने को तैयार ही नही है। इसलिए शेखर लगातार मीडिया में कंगना के खिलाफ अपना गुस्‍सा निकालते रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X