पर्दे पर भी ब्यायफ्रैंड हो: कंगना

इस साल कंगना और अध्ययन की फिल्म राज द मिस्ट्री कंटीन्यूज सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को पसंद भी किया गया। फिलहाल कंगना के पास रितिक रोशन की फिल्म काइट्स है जिसकी शुटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
कंगना के पास ज्यादा फिल्मों के प्रस्ताव नही आ रहे है लेकिन जो भी आ रहे है उनमें वह अध्ययन को रखने की जिद कर रही है जिससे निर्माता निर्देशक दूर भाग जा रहे है।
भले ही राज द मिस्ट्री कंटीन्यूज हिट हुई हो लेकिन अध्ययन का बाजार अभी मंदा है। वैसे भी इस मंदी के दौर में जहां सभी फूंक फूंक कर कदम रख रहे है वही निर्माता किसी बड़े नाम को साइन करना चाह रहे है ताकि उनका पैसा न डूबे।
अब कंगना को कम से कम अपने बारे में तो सोचना चाहिए कि अगर उन्हे फिल्में मिलनी बंद हो जाए तो फिर क्या करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications