काम्या पंजाबी को नही बनना दादी मां
यूं तो काम्या पंजाबी की उम्र अभी सिर्फ 28 साल ही है. फिर भी वे टीवी शो वो रहने महलों की में सास बनी हैं. इतना ही नही अब इस शो में बदलाव लाया जा रहा है और शो में पीढी बदलाव किया जा रहा है.
यही वजह है कि सास बनी काम्या को अब इसमें सास से दादी मां बनाया जा रहा है. लेकिन काम्या है कि दादी बनने को तैयार नही है.
काम्या ने कहा कि उसने प्रोड्क्शन हाउस को कह दिया है कि वह दादी नही बनेगी और उसे अच्छी भूमिका दी जाये. उन्होंने भी उसे अच्छी भूमिका देने का आश्वासन दिया है.
काम्या अब अपने दूसरे शो बनूं मैं तेरी दुल्हन को कर रही है. वह अब अपना पूरा ध्यान इसी शो में लगा रही है


Click it and Unblock the Notifications