'मेरी बेटी होना श्रुति के लिए नुकसानदेह'

कमल ने कहा, "मेरी बेटी होने की वजह से श्रुति को नुकसान होगा लेकिन उसे अब इसी के साथ काम करना होगा। मेरा नाम जो उसके साथ जुड़ा हुआ है उसे वह बदल नहीं सकती और उसे इसको आगे बढ़ाना है। मैं उसकी मदद के लिए हमेशा उसके साथ हूं।"
फिल्म 'लक' से बॉलीवुड में अभिनय की पारी शुरुआत करने जा रही श्रुति (23 वर्ष) के बारे में कमल ने कहा, "उसमें विलक्षण प्रतिभा है। मैंने एक दर्शक के तौर पर उसे देखा और बहुत प्रभावित हुआ।"


Click it and Unblock the Notifications