#SeedhaSawaal: सलमान खान आधे बॉलीवुड के दुश्मन काहे हैं....दहाड़ रहे हैं तो टाईगर बनें!
Recommended Video

वैसे तो सलमान खान से पंगे कोई लेता नहीं है लेकिन जो एक बार सलमान से पंगा ले लेता, फिर उसका सलमान का डर खत्म हो जाता है और वो दनादन सलमान को धुलता है। ऐसा ही एक इंसान है केआरके जो कभी कभी बात एकदम सही बोल देता है और इस बार उसने मसीहा सलमान खान पर तलवार चलाई।
दरअसल, सलमान ने इस बार बिग बॉस 11, वीकेंड का वार पर कुछ ज़्यादा ही ओवरएक्टिंग कर दी। सलमान दो दोस्त, पुनीश शर्मा और आकाश ददलानी की लड़ाई सुलझाने की कोशिश कर रहे थे।

आकाश ये लड़ाई सुलझाना नहीं चाहते थे लेकिन सलमान खान बार बार उन पर दबाव डाल रहे थे। बस यही देखते ही केआरके ने लिखा कि सलमान को दोस्ती की इतनी कद्र है और उन्हें वाकई लगता है कि दोस्ती वाली दुश्मनी खत्म की जा सकती है।
अगर सच में ऐसा है तो सलमान खान, विवेक ओबेरॉय, रणबीर कपूर, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन, इन सब लोगों से वापस दोस्ती क्यों नहीं कर लेते हैं? सलमान आकाश को समझाते दिखे कि ऐसे दोस्ती और रिश्ते नहीं तोड़े जाते। केआरके ने पूछा कि सलमान ने आधे बॉलीवुड से रिश्ता क्यों तोड़ा हुआ है।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी ने सलमान खान की धज्जियां उड़ाई हैं -


Click it and Unblock the Notifications
