शंघाई में होंगी कल्की कोचलीन

By Priya Srivastava

Kalki Koelchin
कल्की व अनुराग कश्यप ने हाल ही में व्याह रचाया है और शादी के बाद फिर से दोनों काम पर वापसी कर चुके हैं। फिलहाल दोनों अपने काम में व्यस्त हैं। खबर है कि कल्की को दिबाकर बनर्जी की नयी फिल्म 'शंघाई' भी मिल गयी है और वो इस फिल्म में लीड किरदार निभायेंगी।

पिछले कई दिनों से दिबाकर को कास्टिंग काउच के सिलसिले में फंस जाने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उनकी यही कोशिश है कि वह अपने काम पर पूरी तरह ध्यान दें। इस फिल्म के निर्माता पीवीआर हैं। फिल्म में इमरान हाशमी और अभय देओल मुख्य किरदारों में हैं। कल्की जल्द ही 'माइ फ्रेंड पिंटो' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में भी नजर आनेवाली हैं। उसकी शूटिंग पूरी करने के बाद
खुद कल्की ने इस बात की घोषणा की है कि वह शंघई में काम करेंगी।

वैसे दिबाकर व अनुराग कश्यप खास दोस्त हैं। ऐसे में कल्की दिबाकर की बात कैसे ठुकरा सकती थीं। कल्की को पहचान 'देव डी' से ही मिली है और इसी फिल्म से अनुराग व कल्की नजदीक आये। शंघई में कल्की अमेरिका रिटर्न महिला की भूमिका निभा रही हैं। अभय के साथ तो कल्की ने पहले ही 'देव डी' में काम किया है लेकिन इमरान के साथ वह पहली बार काम करनेवाली हैं। इस फिल्म में फारुख शेख भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X