अनुराग-काल्कि के झगड़े की वजह हुमा कुरैशी?

एक बार फिर से जाने-माने निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप अपने निजी रिलेशन की वजह से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है उनकी और उनकी पत्नी काल्कि कोचलिन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है इसलिए दोनों ने कुछ वक्त के लिए अलग होने का फैसला किया है जिसके बाद ही दोनों अपने रिश्ते के बारे में कोई फैसला करेंगे।

हालांकि अनुराग ने एक नोट लिखकर बयान जारी किया है कि मैं और कल्कि एक दूसरे को वक़्त देना चाह रहे हैं और इसके लिए हम अलग रह रहे हैं. हमारे वैवाहिक जीवन में कुछ मसले हैं और हम उन्हें सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. हम तलाक कतई नहीं ले रहे हैं. हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वह हमारी निजता का सम्मान करे और कोई इशू ना बनाये।

मालूम हो कि अप्रैल 2011 में ही अनुराग और काल्कि का प्रेमविवाह हुआ था। दोनों ने ऊंटी में शादी की थी। हालांकि काल्कि अनुराग की दूसरी पत्नी हैं जबकि काल्कि की यह पहली शादी है। दोनों ने काफी समय साथ बिताने के बाद ही शादी का फैसला किया था।

दोनों ने परिवार औऱ करीबी मित्रों की मौजूदगी में शादी की थी जिसके बाद एक शानदार रिसेप्शन मुंबई में किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए थे। अनुराग कश्यप की पहली शादी की टूटने की वजह काल्कि से उनका प्रेम संबंध ही था। वह इससे पहले कॉलेज के दिनों की उनकी साथी आरती से विवाह कर चुके थे और उनकी एक बेटी आलिया भी है।

आपको बता दें कि काल्की ने कश्यप की 'देव डी' (2009) से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। हालांकि काल्कि और अनुराग के बीच के झगड़े की वजह साफ नहीं है लेकिन फिल्मी गलियारों में एक चर्चा गर्म है कि दोनों के बीच के झगडे की वजह हुमा कुरैशी हैं जिन पर इन दिनों अनुराग कश्यप कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं।

कहा जा रहा है कि अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में हुमा को ब्रेक देने वाले अनुराग कश्यप हर जगह हुमा की तारीफ करते दिखते हैं तो वहीं हुमा भी अनुराग को अपना गॉड फॉदर मानती हैं, दोनों के बीच की नजदीकियां ही काल्कि को अच्छी नहीं लग रही हैं जिसकी वजह से दोनों के बीच में दरार पड़ गयी हैं औऱ दोनों शादी के दो साल बाद ही अलग-अलग रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X